Sai Pallavi Bollywood Debut : सई पल्लवी का बॉलीवुड डेब्यू, ‘एक दिन’ के ट्रेलर में दिखी क्यूट लव स्टोरी

    11-Mar-2026
Total Views |

Sai Pallavi Bollywood Debut :
आमिर खान के प्रोडक्शन तले बनी फिल्म 'एक दिन' पिछले काफी समय से सुर्ख़ियों में थी। अब आखिरकार इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में साउथ इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस सई पल्लवी नजर आ रही हैं, जबकि उनके अपोजिट रोल में आमिर खान के बेटे जुनैद खान हैं।

फिल्म का ट्रेलर
इस फिल्म के ट्रेलर को लोग अच्छा रिस्पांस दे रहे हैं। इसकी एक वजह ये भी है कि जुनैद और सई की जोड़ी काफी रिफ्रेशिंग लग रही है। ये ट्रेलर 2 मिनट 13 सेकंड लंबा है।


ट्रेलर की शुरुआत जुनैद से होती है और जुनैद सई से प्यार करते हैं और एक विश मांगते हैं कि काश उन्हें एक दिन सई के साथ बिताने को मिल जाए। ट्रेलर में आगे दिखाया कि उनकी ये इच्छा पूरा भी होती है। सई और जुनैद की क्यूट लव स्टोरी छा गई है।

फिल्म का म्यूजिक भी बहुत शानदार है। अरिजीत सिंह की आवाज प्यार में पड़ जाने के लिए मजबूर करती है। फैंस बोल रहे हैं दिल ट्रेलर देख दिल को सुकून आ गया। सई और जुनैद की रोमांटिक जोड़ी को भी पसंद किया जा रहा है। लव स्टोरी के साथ-साथ कहानी में ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा।