Maharajganj News : खेत में बच्चों को मटर तोड़ने से रोका तो बरपा कहर, मां-बेटी पर जानलेवा हमला
12-Mar-2026
Total Views |
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर कला कुर्मी टोला गांव में खेत में मटर तोड़ने के विवाद को लेकर दो महिलाओं पर लाठी-डंडे व चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना 8 मार्च की शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
सुरेंद्र चौधरी ने थाने में दिए तहरीर देकर बताया कि उनके खेत में कुछ बच्चे मटर तोड़ रहे थे। जब उनकी पत्नी रमावती ने उन्हें मना किया तो गांव के गोविंद, जनमेजय और पूजा ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद तीनों आरोपियों ने लाठी-डंडे व चाकू से रमावती और उनकी बेटी प्रीति पर हमला कर दिया।
दोनों महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। पीड़िताओं के चीखने-चिल्लाने पर गांव वाले दौड़े आए और किसी तरह दोनों की जान बचाई। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। सुरेंद्र चौधरी ने 9 मार्च को कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।
सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी गोविंद, जनमेजय, पूजा निवासी बैजनाथपुर कला कुर्मी टोला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।