Maharajganj News : यूपी बोर्ड परीक्षा में कई विषयों में कम रही उपस्थिति ! म्यूजिक की परीक्षा में नहीं आया कोई !
12-Mar-2026
Total Views |
महराजगंज। यूपी बोर्ड की चल रही परीक्षा में बुधवार को जिले में किसी महत्वपूर्ण विषय की परीक्षा नहीं हुई। पहली पाली में इंटर एकाउंटेंसी में 322 के सापेक्ष 308 ने परीक्षा दी और 14 अनुपस्थित रहे।
कुल 30 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई। इसी पाली में हाईस्कूल म्यूजिक के लिए तीन परीक्षार्थी नामित थे, लेकिन परीक्षा देने तीनों नहीं पहुंचे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट पाली में आठ के सापेक्ष छह परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और दो गैरहाजिर रहे।
कंट्रोल रूम इंचार्ज रामजी प्रसाद के अनुसार जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण और शुचिता के साथ संपन्न हुई। सचल दलों से भी परीक्षा की शुचिता पूर्ण संचालन की रिपोर्ट प्राप्त हुई है।