Maharajganj News : गैस के लिए भटकते लोग, गोदामों पर पुलिस पहरा… फिर भड़क सकता है गुस्सा

    14-Mar-2026
Total Views |

नौतनवा।
क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत अब गंभीर रूप लेती जा रही है। हालत ऐसे हैं कि खाली गैस सिलेंडर लेकर लोग एजेंसियों और गोदामों पर भटकने पर मजबूर हैं इस समस्या का कोई समाधान होता नहीं दिख रहा है।

गुरुवार को गैस नहीं मिलने से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतर चक्का जाम तक कर दिया था। पुनः ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो इसके दृष्टिगत शुक्रवार को नौतनवा क्षेत्र के स्थानीय कस्बा एवं मुड़िला स्थित गैस गोदामों और कार्यालयों पर पुलिस के जवान तैनात रहे।


हालांकि सर्वर न चलने के कारण कार्यालय बंद रहे लेकिन खुलने की उम्मीद में दोपहर तक कार्यालय के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। वहीं एजेंसी की ओर से पंजीकृत उपभोक्ताओं के घर तक गैस पहुंचाया गया।