Rajneeti Movie Sequel : ‘राजनीति 2’ की आहट तेज़... क्या फिर साथ दिखेगी रणबीर-कैटरीना की सुपरहिट जोड़ी
14-Mar-2026
Total Views |
Rajneeti Movie Sequel : रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की जोड़ी बॉलीवुड की वन ऑफ़ द बेस्ट जोड़ियों में शुमार है। दोनों ने अब तक कई फिल्मों में साथ काम किया है। लास्ट बार दोनों साल 2017 में आई फिल्म 'जग्गा जासूस' में नजर आए थे। इसके बाद से ही दोनों को साथ स्क्रीन पर नहीं देखा गया लेकिन अब लगता है कि दोनों जल्दी ही एक बार फिर से साथ नज़र आ सकते हैं। वो भी अपनी साल 2010 की सुपरहिट फिल्म 'राजनीति' के सीक्वल के साथ।
निर्देशक का खुलासा साल 2010 में आई फिल्म 'राजनीति' को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। प्रकाश झा की इस मल्टीस्टारर फिल्म को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा है कि इसका सीक्वल आने वाला है। हालांकि अब तक प्रकाश झा की तरफ से इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी।
अब हाल ही में स्क्रीन से बात करते हुए प्रकाश झा ने फिल्म के सीक्वल को लेकर कुछ हिंट दिया है। झा से फिल्म के सीक्वल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'राजनीति 2 अभी प्री-प्रोडक्शन फेज में है। मैं एक्टिवली इस (राजनीति 2) पर काम कर रहा हूं'।
इसी इंटरव्यू के दौरान प्रकाश झा ने रणबीर कपूर के बारे में भी बात की। उन्होंने रणबीर के राजनीति फल्म की अपनी परफॉर्मेंस पर किए गए कमेंट पर कहा कि, 'एक अच्छा एक्टर हमेशा अपने काम को रिव्यू करता रहता है। ये उसकी समझदारी है और मैं इसे एप्रिशिएट करता हूं। उस समय उसने अपना बेस्ट दिया था।' आगे उन्होंने कहा कि एक एक्टर, राइटर और डायरेक्टर जब भी अपने काम को दोबारा से देखता है तो उसे उसमें कमी नजर आती ही है।
रणबीर- कैटरीना को लेकर बोले झा हालांकि इस इंटरव्यू में प्रकाश झा ने इस बारे में खुलासा नहीं किया फिल्म के सीक्वल में कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर नजर आएंगे या नहीं। लेकिन फैंस काफी एक्साइटेड हैं इस फिल्म को लेकर और इन दोनों की जोड़ी को दोबारा स्क्रीन पर देखने के लिए।
आपको बता दें कि राजनीति फिल्म में रणबीर कैटरीना के अलावा अर्जुन रामपाल, नाना पाटेकर, अजय देवगन, मनोज बाजपेयी, श्रुति उलफत जैसे सितारे नजर आए थे।