Maharajganj News : पति ने पार की सारी हदें... बीवी की निजी फोटो वायरल कर दी जान से मारने की धमकी

    16-Mar-2026
Total Views |

महराजगंज।
साइबर थाने में एक महिला ने अपने ही पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगते हुए पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बृजमनगंज थाना क्षेत्र की महिला के अनुसार, उनकी शादी वर्ष 2022 में एक युवक निवासी दैजौली थाना उस्का बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर से हुई थी। महिला ने अपनी तहरीर में बताया कि उनके पति ने पूर्व में उनका अर्धनग्न फोटो खींच लिया था।


दिसंबर 2025 में उसने अपने मोबाइल नंबर से इन फोटोज को मां और बुआ सहित अन्य लोगों को भेज दिया। कुछ फोटो को बाद में डिलीट भी किया गया। महिला ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें गालियां दीं और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मामले में महिला ने साइबर थाना प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

साइबर थाना प्रभारी सजनू यादव ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी पति निवासी दैजौली, थाना उस्का बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।