Maharajganj News : स्टेशन के पास नाबालिग से छीने 230 रुपये ! 9 लोगों पर दर्ज हुआ लूट का केस
16-Mar-2026
Total Views |
नौतनवा। कस्बे के इंदिरा नगर वार्ड निवासी सत्यम सोनी की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सत्यम में नाबालिग भाई से रुपये छीनने और मारने-पीटने के आरोप में तहरीर दी थी।
शिकायतकर्ता सत्यम का कहना है कि गुरुवार की देर शाम कुछ लोगों ने मेरे नाबालिग भाई शिवम को स्टेशन की तरफ पकड़ लिया था और उससे 300-400 रुपया मांगने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने भाई को मारपीट कर घायल कर दिया और उसके पास मौजूद 230 रुपये भी छीन लिए।
थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रताप निवासी परसोहिया मोहल्ला एवं सुजीत निवासी अज्ञात व सात अन्य अज्ञात के विरुद्ध बलवा, मारपीट एवं लूट करने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।