Ramayana Star Cast Update : ‘रामायण’ में कौन बनेगा कुंभकरण? बॉबी देओल नहीं… ‘पंचायत’ के इस स्टार की एंट्री!
16-Mar-2026
Total Views |
Ramayana Star Cast Update : रणबीर कपूर और साईं पल्लवी स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' इस साल की आने वाली सबसे चर्चित फिल्म है, जो कि दिवाली पर रिलीज होने वाली है। इसको लेकर अब एक नयी अपडेट सामने आयी है जो इसकी स्टार कास्ट को लेकर है।
इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर हर रोज नाम और नए चेहरे सामने आते रहते हैं। पहले खबरें थीं कि इस फिल्म में 'कुंभकरण' के किरदार में एक्टर बॉबी देओल नजर आने वाले हैं लेकिन ये खबरें कोरी अफवाह साबित हुई हैं। अब इस किरदार को कोई और एक्टर निभाने वाला है।
ये एक्टर बनेगा 'कुंभकरण' रिपोर्ट्स की मानें, तो नितेश तिवारी की रामायण में अब 'कुंभकरण' का किरदार 'पंचायत' वेब सीरीज में 'प्रहलाद चचा' के किरदार में नजर आए एक्टर फैजल मलिक निभाने वाले हैं। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि, 'उन्होंने मुंबई के प्राइम फोकस स्टूडियो में इंटरनेशनल एक्शन क्रू के साथ, कुंभकरण के इंट्रोडक्शन वाले सीन के लिए यश के साथ शूट किया। ये सीन ग्राफिक्स से भरपूर हैं और अवतार फिल्म के जैसे ही नजर आने वाले हैं।' पर्सनैलिटी बानी सिलेक्शन की वजह सूत्र के मुताबिक, फिल्म के दूसरे पार्ट के प्रमुख युद्ध सीन्स की शूटिंग अभी बाकी है। साथ उन्होंने ही ये भी बतया कि फैजल की लंबाई और उनका भारी शरीर कुंभकरण के किरदार के लिए परफेक्टली मैच होता है। जिसके चलते उन्हें इस किरदार के लिए कास्ट किया गया है।
हालांकि अब तक इस बारे में 'रामायण' फिल्म की टीम की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई है। तो वहीं फैजल ने भी फिलहाल इस मामले पर कुछ भी कहने से मना कर दिया है। कौन हैं फैजल मलिक? बता दें कि फैजल मलिकको 'पंचायत' वेब सीरीज के चारों सीजन में प्रहलाद चाचा के किरदार के लिए जाना जाता है। इस किरदार में फैजल ने कॉमेडी से लेकर इमोशंस तक सबकुछ दिखा दिया। जिसके लिए उन्हें बहुत पसंद किया जाता है।