Dhurandhar 2 Breaking Record : रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान: ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग ने तोड़े रिकॉर्ड
17-Mar-2026
Total Views |
Dhurandhar 2 Breaking Record : 'धुरंधर 2' का क्रेज़ रिलीज के पहले ही चरम पर है। ये बहुप्रतीक्षित फिल्म इस 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है लेकिन ये रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है।
दरअसल 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शो के लिए धुआंधार प्री सेल करने के बाद अब ये पहले दिन की एडवांस बुकिंग में भी जबरदस्त परफॉर्म कर रही है। चलिए जानते हैं इस फिल्म ने अब तक कितनी प्री टिकट सेल की है।
‘धुरंधर 2’ ने की धुआंधार एडवांस बुकिंग? धुरंधर: द रिवेंज' जल्द ही सिनेमाघरों में दिखाई देगी। वहीं स्पेशल प्रीव्यू और फ़िल्म के आधिकारिक ओपनिंग डे के प्री सेल कलेक्शन को मिलाकर, यह फ़िल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में बॉक्स ऑफ़िस पर सबसे बड़ी शुरुआत कर सकती है। ‘धुरंधर: द रिवेंज' या ‘धुरंधर 2' को रिलीज होने में अब 2 दिन बचे हैं और इसके एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
बता दें कि एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रीमियर शो (18 मार्च) लिए फ़िल्म ने एडवांस बुकिंग में 40.70 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है। वहीं 19 मार्च को रिलीज के पहले दिन के लिए हो रही एडवांस बिक्री भी 17 मार्च दोपहर 2 बजे तक 30.75 करोड़ रुपये हो चुकी है। जिसमें 15,000 से ज़्यादा शो में 6.70 लाख से ज़्यादा टिकट बिके गए हैं।
ब्लॉक बुकिंग को हटाने के बाद भी, 17 मार्च दोपहर 2 बजे तक की कुल कमाई 22.39 करोड़ रुपये के मज़बूत आंकड़े पर पहुंच चुकी है। अभी आंकड़ा कल तक और बढ़ने की उम्मीद है।
वहीं ओवरसीज में वीकेंड के लिए कुल विदेशी प्री-सेल्स लगभग 65 करोड़ रुपये हो चुकी है। कुल प्री-सेल्स- कुल मिलाकर धुरंधर 2 के लिए एडवांस बुकिंग कलेक्शन का आंकड़ा अभी 135 करोड़ रुपये से ज़्यादा है।
हाई डिमांड के चलते 24 घंटे चलेंगे शोज 'धुरंधर 2' की भारी डिमांड को देखते हुए, सिनेमाघर अब नए शो जोड़ने की होड़ में लगे है. वे देर रात और आधी रात के बाद तक भी शो चला रहे हैं। इस तरह, 'धुरंधर 2' भारत के कई हिस्सों में चौबीसों घंटे शो पाने वाली भारतीय सिनेमा की ताजा फ़िल्म बन गई है। मुंबई और ठाणे में, पीवीआर चकाला और मूवी मैक्स सायन जैसे थिएटरों में वीकेंड पर शो सुबह 1:50 बजे से ही शुरू होंगे और अलग-अलग स्क्रीन पर रात 11:30 बजे तक चलते रहते हैं।
धुरंधर 2 स्टार कास्ट एंड क्रू रणवी सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंडोर स्टारर, धुरंधर 2 में विकास नौलखा की सिनेमैटोग्राफी, शिवकुमार वी पणिक्कर द्वारा संपादन और शाश्वत सचदेव द्वारा संगीत दिया गया है। स्पाई एक्शन फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।