Sports News :स्टेडियम में खेलों का जुनून ! रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
17-Mar-2026
Total Views |
महराजगंज। राज्य खेल निदेशालय के निर्देशन में चल रही जिला स्तरीय खेल स्पर्धाओं में सोमवार को बालक और बालिका वर्ग की कुल नौ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छत्रपति शाहू जी महाराज स्पोर्ट्स स्टेडियम में 12 मार्च से विभिन्न खेल स्पर्धाएं शुरू हुईं हैं।
बालिका वालीबॉल में सदर कस्तूरबा की बेटियों ने जहां स्टेडियम को 2-1 से पराजित किया वहीं बालक वर्ग में गबड़ुआ ने खेमपिपरा को 3-2 से मात दी। वालीबॉल बालिका वर्ग का फाइनल काफी रोमांचक रहा जिसमें 2-1 के करीबी अंतर से सदर कस्तूरबा की बेटियों ने बाजी मारी।
इसी तरह बालक वर्ग में खेमपिपरा को गबड़ुआ ने बड़े अंतर से पराजित किया। इसके अलावा बालिका जूडो में अंजलि गुप्ता, अंशिका प्रजापति, खुश्बू गुप्ता, अंजू, पूर्णिमा ने जीत दर्ज की। इसी प्रकार विभिन्न भार वर्ग कुश्ती में रिंकू, श्याम, सचिन, आर्यन, विराट, सत्यम व रविकिशन ने अपना दमखम दिखाया।