Maharajganj News : धीमे काम पर CDO सख्त: 31 मार्च तक अधूरे निर्माण पूरे करने का अल्टीमेटम

    18-Mar-2026
Total Views |

महराजगंज।
महराजगंज में विकास और निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में तय किया गया कि जिन कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निमार्ण कार्यों में शिथिलता बरती जा री है और समय से पूर्ण नहीं कर पा रहे हैं उनके खिलाफ सुसंगत कार्यवाही हेतु पत्र जारी किया जाएगा।


सीडीओ ने यह भी निर्देश दिया कि जो निर्माण कार्य मार्च में पूर्ण होने हैं उसे हर हाल में 31 मार्च तक पूर्ण किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदायी संस्था यूपीआरएन एसएस, यूपी सिडिको, यूपीपीसीएल, सीएण्डडीएस, पुलिस आवास निगम, राज्य सेतु निगम के कार्य शिथिल होने पर अर्थ एवं संख्या अधिकारी को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

लोक निर्माण प्रांतीय खंड, निर्माण खंड की कुल 39 सड़क परियोजनाओं में 13 परियोजनाओं पर प्रगति कार्य चल रहा है। ग्रामीण अभियंत्रण, जल निगम, वन विभाग के कार्यों पर भी कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। बैठक में अर्थ एवं संख्या अधिकारी, पीडब्लूडी प्रांतीय एवं निर्माण अधिशाषी अभियंता, इंडो नेपाल बाॅर्डर तथा सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियंता एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।