Dhurandhar 2 After Sensor : 21 कट्स के बाद मिली हरी झंडी! रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ सिर्फ बड़ों के लिए

    18-Mar-2026
Total Views |

Dhurandhar 2 After Sensor :
रणवीर सिंह कि आने वाली धमाकेदार फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' का बज इस वक़्त अपने चरम पर है। यह फिल्म थिएटर्स में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है, क्योंकि इसे सेंसर बोर्ड की तरफ से भी हरी झंडी मिल चुकी है।

हालांकि, CBFC ने इसे सर्टिफिकेट देने से पहले खुले हाथों से कैंची चलाई है और 21 कट्स के बाद इसे A सर्टिफिकेट दिया है। यानी की आदित्य धर की इस फिल्म को सिर्फ 18 साल से ऊपर के लोग ही सिनेमाघरों में एन्जॉय कर पाएंगे। चलिए जानते हैं बोर्ड की तरफ से 'धुरंधर 2' के किन-किन सीन्स पर कट्स लगाए गए हैं और इससे फिल्म की लंबाई पर कितना असर पड़ा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धुरंधर 2' को थिएटर्स में रिलीज होने से पहले सेंसर बोर्ड की तरफ से दिए गए निर्देश के मुताबिक मेकर्स को 21 कट्स और बदलाव करने पड़ेंगे। बता दें कि, बोर्ड ने फिल्म के कुल 1 मिनट 34 सेकंड की फुटेज पर कैंची चलाई है और कई बदलाव किए हैं।

फिल्म में हुए कौन-कौन से बदलाव
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' में हिंसा का लेवल काफी ज्यादा था, जिसकी वजह से बोर्ड ने फिल्म के 4 अहम सीन्स में 34 सेकंड की क्लिप कम करने के निर्देश दिए हैं। एक सीन में हथौड़े से सिर पर वार करते हुए दिखाया गया था, जिसमें बोर्ड की तरफ से 2 सेकंड की कटौती की गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में सीमेंट ब्लॉक से हमला करने वाला एक वायलेंट सीन है, जिसे 4 सेकंड छोटा कर दिया गया है। वहीं एक आंखों को कुचलने वाला सीन था, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप उठती उस पर भी सेंसर बोर्ड की कैंची चली है और सीन को 4 सेकंड छोटा कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, 'धुरंधर 2' में सबसे बड़ा कट सिर काटने और लात माने वाले सीन्स में लगा है। इसमें 24 सेकंड का फुटेज हटाया गया है।

इसके अलावा मेकर्स को बोर्ड की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि वो फिल्म की शुरुआत में 'डिस्टर्बिंग कॉन्टेंट' और 'ड्रग्स' से जुड़ा डिस्क्लेमर जोड़े। वहीं के वायलेंट सीन्स में कट लगाने के साथ-साथ बोर्ड ने फिल्म की गालियों पर भी आपत्ति जताई है। फिल्म में इस्तेमाल किए गए अपशब्दों और गालियों को या तो बदल दिया गया है या फिर उन्हें म्यूट कर दिया गया है। दो जगहों पर किरदारों के नाम भी बदले गए हैं। सब-टाइटल्स और ऐतिहासिक घटनाओं और एक शहर के नाम को भी ठीक करने का निर्देश दिया गया है।

फिल्म में पीएम के रिफ्रेंस और न्यूज फुटेज के इस्तेमाल के लिए ऑफिशियल परमिशन लेटर और जानवरों वाले सीन्स के लिए AWBI का सर्टिफिकेट भी बोर्ड को सौंपा गया है।

अब कट्स लगने के बाद कितना है फिल्म का रनटाइम?

ऐसे ही 21 कट्स के बाद फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से फाइनल सर्टिफिकेट मिला है। हालांकि, इन कट्स के बावजूद फिल्म की लंबाई पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। दिलचस्प बात यह है कि इतने कट्स के बावजूद फिल्म का रनटाइम लगभग 3 घंटे 50 मिनट ही रखा गया है। यह अपने पहले भाग से करीब 15 मिनट लंबी बताई जा रही है।