Maharajganj News : 13 चोटों से हुई थी अरविंद की मौत! पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली दरिंदगी की कहानी

    19-Mar-2026
Total Views |

फरेंदा।
क्षेत्र के मथुरानगर फुलवरिया निवासी 28 वर्षीय अरविंद चौधरी की मौत सिर व शरीर पर गंभीर चोट लगने के कारण हुई थी। उसके शरीर पर करीब 13 जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्ट रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस मामले में पांचों आरोपियों को हिरासत में लेकर अभी भी पूछताछ कर रही है।

फरेंदा थाना क्षेत्र के मथुरानगर के फुलवरिया निवासी अरविंद चाैधरी की हत्या पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार की रात हो गई थी। उसकी मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों व ग्रामीणों ने गोरखपुर-सोनौली हाईवे को जाम कर दिया था और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए तत्काल आरोपियों को हिरासत में ले लिया।


देर रात युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो हालात बेकाबू हो उठे। ग्रामीणों को शांत करने के लिए पुलिस की कई टीमें गांव में लगा दी गईं। पूरी रात हालात को लेकर पुलिस सतर्क रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, युवक के शरीर पर गई जगह गहरे चोट के निशान मिले हैं। साथ ही सिर पर भी गंभीर चोट हैं।

प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा को देखते हुए आरोपियों के घर के सामने पुलिस की तैनाती कर दी गई है। गांव में पीएसी की गाड़ी भी पहुंची। पीएसी के जवानों ने गांव में मार्च भी किया।

शव का अंतिम संस्कार कराने को लेकर पुलिस को पसीना बहाना पड़ा। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार को राजी हुए। मृतक का अंतिम संस्कार करमैनीघाट पर पुलिस की निगरानी में हुई।