Gas crisis Before Eid : गैस संकट से ठन्डे पड़े हैं कई घरों के चूल्हे ! नवरात्र और ईद में अब कैसे बनेगा खाना?
19-Mar-2026
Total Views |
Gas crisis Before Eid : सभी त्यौहार नज़दीक हैं ऐसे में महराजगंज में रसोई गैस की किल्लत ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात भले कुछ सामान्य हुए हों, लेकिन समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हुई। इसी बीच गुरुवार से नवरात्र शुरू हो गए और ईद भी आने वाली है। ऐसे में हर घर में रसोई गैस के इंतजाम को लेकर चिंता बढ़ गई है।
कई घरों के चूल्हे बूझ गए। छोटे-मोटे चाय-पकौड़े की दुकानें बंद हो गईं। लोग चाय के लिए लोग तरस गए। इस बीच गुरुवार से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो रही है। वहीं दो दिन बाद ईद का त्योहार है। ऐसे में महिलाओं की चिंता बढ़ गई है। उन्हें चिंता सता रही है कि फलाहार का कैसे तैयार होगा। ऐसे में कई महिलाओं ने लकड़ी तो कुछ अंगीठी पर खाना पकाने का इंतजाम किया है।
ईरान-इस्राइल युद्ध के कारण गैस की किल्लत हो गई थी। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोग गैस सिलिंडर के लिए सुबह से ही लाइन में लग जाते थे।
दोपहर आते-आते कई लोगों को गैस सिलिंडर ही नहीं मिलता था। इसके चलते लोग मायूस होकर लौट जाते थे। इसी बीच गुरुवार से नवरात्र की शुरुआत हो गयी। कई महिलाएं फलहार बनाने के लिए अंगीठी तो कुछ चूल्हे पर लकड़ी से खाना बनाने की तैयारी कर रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह संकट भले अंतरराष्ट्रीय हालात से जुड़ा हो, लेकिन इसका सीधा असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है। त्योहारों के इस समय में गैस की कमी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।