Maharajganj News : टायर फटते ही अनियंत्रित हुआ ट्रक, ट्रॉली को टक्कर मारी फिर...
02-Mar-2026
Total Views |
सिसवा बाजार। कस्बे के जायसवाल नगर स्थित पेट्रोल पंप के समीप टायर फटने से एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। टायर फटने के बाद अनियंत्रित ट्रक ट्राॅली को टक्कर मारते हुए दीवार से जा टकराया। दुर्घटना में दीवार टूट गई। गनीमत रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिसवा कस्बे के जायसवाल नगर मोहल्ले में घुघली की ओर से आ रही एक ट्रक अचानक टायर फटने से अनियंत्रित हो गया। टायर फटने से ट्रक ने अनियंत्रित होकर आगे जा रही एक ट्राॅली को टक्कर मारते हुए दीवार टकराकर रूक गया।
ट्रक चालक कविराज ने बताया कि वो वाराणसी से सामान लाद कर सिसवा आ रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।