Maharajganj News : ATM में अचानक उठीं आग की लपटें! शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला

    20-Mar-2026
Total Views |

महराजगंज
। जनपद के नौतनवा नगर में गुरुवार देर शाम उस समय अफरा तफरी मच गयी जब रेलवे स्टेशन चौराहे के समीप स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते कुछ ही मिनटों में एटीएम के अंदर धुआं भर गया, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया।


सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी भी पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। पुलिस ने एटीएम मशीन और पूरे केबिन की गहन जांच की।

थाना प्रभारी पुरुषोत्तम राव ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।