Gorakhpur News : अब जाम से राहत के साथ सुविधाओं की भरमार! आ रहा बड़ा बदलाव

    21-Mar-2026
Total Views |

गोरखपुर। महानगर में शहरी विकास और बुनियादी ढांचे को नयी रफ़्तार मिलने वाली है। कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है, जिनके जरिए शहर की सूरत बदलने की तैयारी है।

सीएम ग्रिड फेज-3 के तहत 167.17 करोड़ रुपये से तीन प्रमुख सड़कों का निर्माण, स्मार्ट सिटी योजना में 49.48 करोड़ रुपये से अत्याधुनिक साइंस म्यूजियम, 34.43 करोड़ रुपये से लालडिग्गी रोड पाण्डेय हाता में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के लिए 20 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।

नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि शासनादेश जारी होते ही सड़कों के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी।सीएम ग्रिड फेज तीन परियोजना के तहत 167 करोड़ 17 लाख रुपये से 5.1 किमी लम्बी तीनों सड़कों को स्मार्ट बनाया जाएगा।

पहली सड़क बेतियाहाता चौक से अलहदादपुर तिराहा, टीडीएम तिराहा से ट्रांसपोर्ट नगर और रैन बसेरा रोड से एनएच-28 तक तक 2.2 किमी लम्बाई में बनेगी। दूसरी सड़क टीडीएम तिराहा से पांडेय हाता पुलिस पोस्ट होते हुए महेवा चुंगी और आइस फैक्ट्री रोड से हाबर्ट बांधा तक तक 1.9 किमी लम्बाई में बनेगी। तीसरी सड़क अलहदादपुर तिराहा से रायगंज, घंटाघर होते हुए तक एक किमी की लंबाई में बनेगी।

इन तीनों सड़कों की डिजाइन 30 किमी प्रति घंटा स्पीड के मुताबिक रखी जाएगी।2.50 एकड़ में होगा साइंस म्यूजियम का निर्माणसाइंस म्यूजियम के निर्माण को भी व्यय वित्त समिति से स्वीकृति मिल गई। डीडीयू के कुलसचिव आवास के बगल में 2.50 एकड़ जमीन पर अत्याधुनिक ‘विज्ञानम् संग्रहालय’ (साइंस म्यूजियम) का निर्माण 49 करोड़ 97 लाख 66 हजार रुपये से होगा।

यहां जियो सांइस, स्पेस साइंस एवं एक्केटिक साइंस म्यूजियम बनाए जाएंगे।54 कार और 68 दो पहिया वाहनों की हो सकेगी पार्किंगलालडिग्गी रोड पर पाण्डेयहाता में बेसमेंट समेत कामर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण 34.43 करोड़ से 2577 वर्ग मीटर और 1719 वर्ग मीटर क्षेत्रफल पर होगा। कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भूतल पर 14, प्रथम से तृतीय तल तक 51 दुकानें बनेंगी।

बेसमेंट पार्किंग में सरफेस और पार्किंग मिला 54 कार और 68 दो पहिया वाहन खड़े हो सकेंगे।जून 2026 के अंत तक बनकर तैयार होगा वेटनरी कॉलेजगोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग के ताल नदोर में पूर्वी उत्तर प्रदेश का पहला वेटनरी कॉलेज जून 2026 के अंत तक बनकर तैयार होगा। महाविद्यालय में पशु चिकित्सा विज्ञान में डिग्री-डिप्लोमा की पढ़ाई के साथ पशुओं का इलाज भी होगा।

मुख्यमंत्री योगी इस कॉलेज को भविष्य में यूनिवर्सिटी के रूप में अपग्रेड करने की मंशा जता चुके हैं। निर्माण पर 277 करोड़ रुपये की लागत आएगी।