Maharajganj News : पति की हैवानियत! मामूली विवाद में पत्नी की तोड़ी टांग

    21-Mar-2026
Total Views |

महराजगंज।
महराजगंज के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वाल्मिकीनगर में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। वाल्मिकीनगर के वार्ड नंबर-11 की ज्योति देवी ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है।

ज्योति देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले घरेलू विवाद के दौरान पति मुन्ना पासवान ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए बुरी तरह मारा-पीटा। इस दौरान उनके बाएं पैर की हड्डी टूट गई। साथ ही पति ने जान से मारने की धमकी भी दी।


इस घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति मुन्ना पासवान के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।