Maharajganj News : भैंसा में चला बुलडोजर! सिंचाई विभाग की जमीन से हटाया अतिक्रमण, महिलाओं का विरोध

    23-Mar-2026
Total Views |

भिटौली
। भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा गांव में रविवार को सिंचाई विभाग ने अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया। इस दौरान महिलाओं और विभाग के कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई।

जानकारी के अनुसार, लंबे समय से कुछ ग्रामीणों पर सिंचाई विभाग की जमीन पर झोपड़ी डालकर अवैध कब्जे का आरोप था। सिंचाई विभाग ने संज्ञान लेते हुए अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस भी दिया था लेकिन तय समय में झोपड़ी हटाने पर कर्मचारी पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंच गए।


यह देख महिलाएं आक्रोशित हो गईं। इस दौरान कर्मचारियों और महिलाओं ने नोकझोंक हो गई। कर्मचारियों ने जेसीबी मशीन से झोपड़ियां को हटा दिया।

इस संबंध में सहायक अभियंता एसएन चौधरी ने बताया कि इन लोगों को पहले भी लिखित रूप में सूचना दी गई थी लेकिन निर्धारित समय में इन लोगों ने अपनी झोपड़ी एवं समान नहीं हटाया। इस वजह से उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जेसीबी मशीन लगाकर अतिक्रमण को हटाया गया। इस मौके पर जिलेदार संजीव सिंह, मनोज कुमार, कृपा शंकर अग्रहरी, अशोक कुमार, अनुग्रह राय, रुपेश वर्मा मौजूद रहे।