Maharajganj News : खेत में काम कर रही महिला के साथ ये वारदात ! पुरानी रंजिश बनी वजह

    23-Mar-2026
Total Views |

महराजगंज
। फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा तहसीलदार टोला खड़खड़िया निवासी वंदना पर लाठी-डंडे से हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है। यह घटना 21 मार्च की शाम सात बजे की है। जब वंदना खेत में काम कर रही थी।

वंदना ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर बताया कि वह घर के पूर्व दिशा वाले खेत में काम कर रही थी। तभी अचानक दशरथ व मन्यु, कबूतरा, संगीता तथा शाधुरी ने मिलकर लाठियों-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर गांव वाले इकट्ठा हुए तो आरोपी भाग निकले।

वंदना ने तुरंत थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि आरोपी परिवार से पुरानी रंजिश में हमला किया है। महिला के सिर व हाथों पर चोट के निशान हैं।

प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि रोपी दशरथ, मन्यु, कबूतरा, संगीता तथा शाधुरी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।