BJGPH Film On OTT : थिएटर में नहीं चला जादू, क्या अब OTT पर कमाल करेगी ये फिल्म ? डेट कर लें नोट
24-Mar-2026
Total Views |
BJGPH Film On OTT : टीवी की दुनिया में सालों से राज करने वाला कॉमेडी शो 'भाबीजी घर पर हैं' एक बार फिर सुर्ख़ियों में है लेकिन वजह इस बार कुछ अलग है। थिएटर्स में कुछ ख़ास कमाल न दिखा पाने वाली इसकी फिल्म स्पिन-ऑफ फिल्म 'भाबीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन' अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है।
लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है। फिल्म के मेकर्स ने अब इसके ओटीटी रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है।
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए मजेदार अंदाज में लिखा कि 'मॉडर्न कॉलोनी की टोली निकल पड़ी है फन ऑन द रन के लिए, सही पकड़े हैं!' इस फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ एडवेंचर का तड़का भी देखने को मिलेगा, जो इसे और दिलचस्प बनाता है।
यह फिल्म 3 अप्रैल से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होने वाली है। इससे पहले इसे 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जहां इसे दर्शकों कुछ अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया। फिल्म का निर्देशन शशांक बाली ने किया है और इसमें वही पुराने, मजेदार किरदार नजर आएंगे, जिन्हें लोग सालों से पसंद करते आ रहे हैं।
आपको बता दें कि 'भाभीजी घर पर हैं' की शुरुआत साल 2015 में हुई थी और धीरे-धीरे यह हर घर का पसंदीदा शो बन गया। इसकी कहानी और किरदारों ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।