Maharajganj News : एक ही जमीन दो बार बिकी! किसान ने लगाई न्याय की गुहार, बढ़ा विवाद
25-Mar-2026
Total Views |
भिटौली। भिटौली क्षेत्र के बिरैचा गांव में जमीन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है, जहां एक ही जमीन को दो बार बेचने का आरोप लगा है। स्थानीय निवासी प्रकाश पुत्र रामदुलारे ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर अपनी खरीदी गई जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत की है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, वर्ष 2018 में उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति से 21 डिसमिल जमीन रजिस्ट्री बैनामा के माध्यम से खरीदी थी। आरोप है कि विक्रेता ने तथ्यों को छुपाते हुए उसी जमीन में से 18 डिसमिल गांव के ही एक व्यक्ति को बेच दी।
आरोप है कि बैनामा के बाद उनका नाम खतौनी में दर्ज हो चुका है। इसके बाद भी जमीन बेचने वाला अपना दावा कर रहा है। शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है।