Maharajganj News : शादी का झांसा, शोषण का आरोप और वायरल वीडियो की धमकी से मचा हड़कंप
26-Mar-2026
Total Views |
परसामलिक। परसामलिक क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने गांव में स्थित एक मान्यता प्राप्त मदरसे के कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
युवती का आरोप है कि प्रधानाचार्य ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया है। साथ ही युवती ने आपत्तिजनक फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है।
इस मामले को लेकर पीड़िता के भाई ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।