Ramayana New Update : 'रामायण' को लेकर आया बड़ा अपडेट! इस दिन दिखेगी 'राम' की पहली झलक
27-Mar-2026
Total Views |
Ramayana New Update : रामायण को लेकर फैंस का इंतज़ार अब और बढ़ गया है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी स्टारर 'रामायण' साल 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस दो पार्ट वाली महागाथा के लिए फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है और निर्माता नमित मल्होत्रा ने राम नवमी के शुभ मौके पर अपने सोशल मीडिया पर एक बेहद पर्सनल नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने 'रामायण' के इस सफर के पीछे की कहानी बताई है साथ ही फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट भी रिवील किया है। रामायण को लेकर दिया बड़ा अपडेट पोस्ट को शेयर करते हुए नमित मल्होत्रा ने लिखा, "शुभ राम नवमी, यह एक ऐसी कहानी है जो हम सभी की है, और हमने जो भी कदम उठाया है, वह गहरी ज़िम्मेदारी, भक्ति और लगन से प्रेरित रहा है, ताकि हम अपनी रामायण को उसके सबसे सच्चे रूप और भव्यता के साथ, पूरी ईमानदारी से जीवंत कर सकें।"
हम अगली झलक ‘राम’ को 2 अप्रैल को, हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर शेयर करने के लिए एक्साइटेड, जहां हम अपने कई सालों की मेहनत को एक ग्रैंड वर्ल्ड रिवील के जरिए फैंस के साथ साझा करेंगे और इस खास पल को पूरी दुनिया में सेलिब्रेट करेंगे। आपके प्यार, विश्वास और धैर्य के लिए धन्यवाद, नमित मल्होत्रा। ”
रामायण से राम की अगली झलक की अनाउंसमेंट होने से फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
जबरदस्त स्टार कास्ट बता दें कि नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, साई पल्लवी सीता के किरदार में होंगी जबकि रॉकिंग स्टार यश दमदार रावण के रूप में दिखेंगे। वहीं सनी देओल शक्तिशाली हनुमान बनेंगे और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे।
अब सबकी नजरें हनुमान जयंती पर ‘राम’ के अनावरण पर टिकी हैं। बता दें कि 'रामायण' का पहला पार्ट इस दिवाली को रिलीज किया जाएगा, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर आएगा।