Hardik Pandya Fulfil Promise : रातों की मेहनत का मिला इनाम, हार्दिक ने अपने इस कदम से जीता दिल
28-Mar-2026
Total Views |
Hardik Pandya Fulfil Promise : अपनी लवलाइफ को लेकर आये दिन खबरों में रहने वाले हार्दिक पांड्या इस वक्त अपनी दरियादिली को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। T20 वर्ल्ड कप में मिली शानदार जीत के बाद भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपना एक बड़ा वादा पूरा किया है। दरअसल, उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के उन ग्राउंड स्टाफ को इनाम दिया है, जिन्होंने वर्ल्ड कप से पहले उनकी तैयारी में मदद की थी।
जी हां, हार्दिक की तस्वीर सीधे वानखेड़े स्टेडियम से वायरल हो रही है जिसमें वो ग्राउंडस्टाफ के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। हार्दिक ने 11 ग्राउंड स्टाफ में से हर एक को 10-10 हज़ार रुपए का चेक और कई दूसरे तोहफे दिए हैं। इस कदम से हार्दिक ने फैंस का दिल जीत लिया है।
बात ये है कि हार्दिक पांड्या जब टी-20 विश्वकप से पहले वो लगातार तैयारी कर रहे थे। इस दौरान वो देर रात तक प्रैक्टिस किया करते थे। इस दौरान ग्राउंड स्टाफ ने उनकी काफी मदद की थी।
हार्दिक के चक्कर में उनको देर रात तक ग्राउंड में रुकना पड़ता था। स्टाफ इस दौरान रुकता था लेकिन ऑलराउंडर की प्रैक्टिस में कोई कमी उन लोगों ने नहीं छोड़ी थी। हार्दिक ने तभी उन्हें इनाम देने का वादा किया था, जिसे अब उन्होंने वर्ल्ड कप जीतने के बाद निभाया है।