Maharajganj News : प्रशासन के दावे हवा-हवाई, न गैस, न मिट्टी का तेल... कैसे जलेगा चूल्हा?
28-Mar-2026
Total Views |
खनुआ। नेपाल के सीमावर्ती गांवों में गैस की किल्लत ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रशासन की ओर से दावा तो गैस की होम डिलीवरी का किया जा रहा है लेकिन गैस एजेंसियों के सामने उपभोक्ताओं की लाइन लग रही हैं। घंटों लाइन में लगने के बाद भी कई लोग निराश होकर लौट रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवा इंडेन गैस सर्विस के उपभोक्ता अभी भी रसोई गैस लेने के लिए परेशान हैं। उपभोक्ता सुनील, गोपाल, केएम त्रिपाठी, कमलेश आदि का कहना है कि जिम्मेदार और एजेंसी पर जाने पर कहा जा रहा है कि गैस की होम डिलेवरी हो रही है, गैस घर भेजी जाएगी ।
लेकिन इंतजार करने के बावजूद गैस घर पर नहीं मिल रही है। गैस नहीं मिलने पर नौतनवा गैस गोदाम पर आए हैं। पहले मिट्टी का तेल भी मिलता था उससे भी स्टोव बगैरह जलाकर खाना बन जाता था। अब तो मिट्टी का तेल भी उपलब्ध नहीं है। इससे और ज्यादा दिक्कत हो गई है।
लोगों ने प्रशासन से सीमावर्ती हरदीडाली, कैथवलिया उर्फ़ बरगथही, खनुआ, आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा आदि गांव में जाकर गैस वितरित कराने की मांग की है।