Maharajganj News : तराई में बदलेगा मौसम का मिजाज, शाम से बारिश के आसार ! तापमान भी गिरा

    28-Mar-2026
Total Views |

महराजगंज।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण तराई में आज देर शाम से बारिश हो सकती है। शुक्रवार पूरे दिन धूप-छांव का मौसम बना रहा। इसके कारण अधिकतम तापमान 2 डिग्री लुढ़ककर 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान एक डिग्री घटकर 19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार एक अप्रैल तक छिटपुट बारिश हो सकती है।

जलवायु परिवर्तन के दौर में मौसम हर रोज बदल रहा है। एक सप्ताह पूर्व मौसम बिगड़ा तो तेज हवा संग हल्की बारिश हुई, लेकिन यह दौर सीमित रहा जिसके बाद तापमान तेजी से बढ़ा।

शुक्रवार फिर नए विक्षोभ के असर से धूप छांव का खेल न सिर्फ पूरा दिन चला बल्कि सुबह आठ बजे से हवा की रफ्तार आठ से 10 किमी प्रतिघंटा रही। शाम 5 बजे के बाद हवा तो रुकी, लेकिन मौसम में पिछले दिनों की तरह तपिश नहीं महसूस हुई जिससे लोगों ने राहत महसूस की।