Gorakhpur News : पुल के पास लटकती मिली लापता युवक की लाश, फोन कॉल ने बढ़ाया सस्पेंस

    28-Mar-2026
Total Views |

गोरखपुर।
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेनीगंज के भरोहिया टोला निवासी 21 वर्षीय अखिलेश (पुत्र अयोध्या सिंह) का शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे गोरखपुर के धर्मशाला पुल के पास शव लटका हुआ मिला।

परिजनों के अनुसार, युवक का परतावल क्षेत्र की एक लड़की से प्रेम संबंध था। वह करीब तीन माह पूर्व राजस्थान में कमाने चला गया था। लड़की ने जब उसे कुछ दिनों तक नहीं देखा तो श्यामदेउरवा थाने में तहरीर देकर उसके परिजनों से दबाव बनाया कि उसे बुलाया जाए। इसी सहमति पर बुधवार को वह राजस्थान से गोरखपुर अपनी बहन के यहाँ आया और गुरुवार की शाम करीब सात बजे लापता हो गया।


परिजन उसे ढूंढने में लगे हुए थे कि शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे पुलिस से सूचना मिली की धर्मशाला पुल के पास एक शव लटक रहा है। मृतक की शिनाख्त अखिलेश (21) पुत्र अयोध्या सिंह निवासी महराजगंज के रूप में हुई। उधर लड़की ने गुरुवार की शाम अखिलेश के जीजा के नंबर पर कॉल कर के बताया कि अखिलेश ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया है। वह मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती है। दवा इलाज चल रहा है। अखिलेश तीन बहन व दो भाई थे। अखिलेश चौथे नंबर का था। उसके पिता खेती-बाड़ी कर जीवन यापन करते हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।