Maharajganj News : घर सूना, चोर मेहरबान! शादी से पहले गहनों पर हाथ साफ
30-Mar-2026
Total Views |
फरेंदा। क्षेत्र के निरनाम पूर्वी में शनिवार की रात घर में घुसकर ताला तोड़कर चोरी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि कमरे का ताला तोड़कर शादी के लिए रखे गए आभूषण व नकद रुपये चोरी कर लिए गए हैं। पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की है।
फरेंदा थाना क्षेत्र के निरनाम पूर्वी टोला लेदवा निवासी गुड्डी पत्नी संजय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बेटी की शादी तय है। शादी के लिए काफी दिनों से आभूषण व नकदी संचय कर घर में रखा था। शनिवार की रात घर का ताला तोड़कर सोने की चेन, झुमका, अंगूठी सहित अन्य आभूषण चोरों ने चुरा लिए।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।