Gorakhpur News : 'फुल एटीट्यूड' में नज़र आ रहा फॉर्च्यूनर से लोगों को उड़ाने वाला आरोपी गोल्डन साहनी, जानें पूरा मामला

    06-Mar-2026
Total Views |

Gorakhpur News : 
गोरखपुर में होली की रात तेज रफ्तार और लापरवाही ने दो घरों के चिरागों की जिंदगियां छीन लीं। मोहद्दीपुर–कौवाबाग ओवरब्रिज पर रॉन्ग साइड से आ रही बेकाबू फॉर्च्यूनर कार ने स्कूटी सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में पहले आकाश पांडेय की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उमेश शर्मा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने इस मामले में गोल्डन साहनी नाम के एक स्थानीय नेता को गिरफ्तार किया है। उसके वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है। इस बीच गोल्डेन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह पूरे 'ऐटिट्यूड' के साथ जेब में हाथ डालकर पुलिसवालों के साथ कस्टडी में खड़ा नजर आ रहा है। उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं नजर आ रही है। उधर, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  


पुलिस के मुताबिक, शाहपुर में रात 9:30 बजे एक कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें BRD मेडिकल कॉलेज के MBBS तृतीय वर्ष के छात्र की मौत हो गई। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी गोल्डन साहनी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी गोल्डन साहनी यूपी के एक मंत्री का करीबी है। गोल्डन गोरखपुर में प्रॉपर्टी का काम करता हैं। अबकी बार ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हाथ आजमाने जा रहा था। उसके बैनर/पोस्टर कई जगहों पर लगे पाए गए। स्थानीय नेताओं/विधायक संग उसकी फोटोज हो वायरल हो रही हैं। फिलहाल, सबकी नजरें पुलिस पर टिकी हैं की वह उस पर क्या एक्शन लेती है।