Maharajganj News : लहसुन उखाड़ने से भड़का विवाद, खेत में ही मारपीट; मां-बेटी पर हमला

    06-Mar-2026
Total Views |

महराजगंज।
कोल्हुई थाना क्षेत्र के जंगल गुलरिहा गांव में एक मार्च को खेत से लहसुन उखाड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद ने हिंसक झड़प में बदल गया।

महिला गिरजा देवी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोसी लालजी और उनकी पत्नी पूनम ने उनके खेत से लहसुन उखाड़ लिया। जब उनकी टी पूर्णिमा (21) ने आपत्ति जताई तो लालजी और पूनम ने उस पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची गिरजा देवी की भी पिटाई कर दी।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी लालजी व पूनम निवासी जंगल गुलरिहा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।