Maharajganj News : भारत-नेपाल बॉर्डर पर जांच अभियान, बसों के चालान से मचा हड़कंप
07-Mar-2026
Total Views |
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर अवैध रूप से संचालित डग्गामार वाहनों के खिलाफ शुक्रवार को एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने एक टीम बनाकर जांच अभियान चलाया।
इस दौरान उन्होंने दो यात्री बसों का चालान किया। साथ ही दर्जनों वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
शुक्रवार की शाम एआरटीओ मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध वाहनों के खिलाफ जांच अभियान के दौरान टीम ने यात्री लेकर सोनौली से दिल्ली जा रही दो बसों को सोनौली टेंपो स्टैंड पर रोक लिया और कमी पाए जाने पर चालान कर दिया।
आरटीओ ने बताया कि अवैध परिवहन की सूचना पर जांच करने पर दो वाहनों का चालान किया गया है। साथ ही कई वाहन चालकों को यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया है।