Maharajganj News : 37 लीटर की टंकी में 42 लीटर पेट्रोल? शिकारपुर पेट्रोल पंप पर हंगामा, वीडियो वायरल

    07-Mar-2026
Total Views |

शिकारपुर।
शिकारपुर पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक व्यक्ति ने कार में कम पेट्रोल डालने का आरोप लगाया। इस बात पर व्यक्ति ने हंगामा कर दिया।

उसने आरोप लगाया कि 37 लीटर की टंकी में 42 लीटर पेट्रोल कैसे भर दिया गया। इस मामले का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


हालांकि आपन महराजगंज वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। महराजगंज निवासी कुछ लोग कार से गोरखपुर जा रहे थे। पेट्रोल कम होने पर उन्होंने अपनी कार शिकारपुर पेट्रोल पंप पर रोककर टंकी फुल करने की बात कही। पेट्रोल भरने के बाद जब पंप कर्मी ने 42 लीटर के पैसे मांगे तो इसको लेकर हंगामा हो गया।

उन्होंने घटतौली का आरोप लगाया। इस संबंध में पेट्रोल पंप मालिक अरुण सिंह ने कहा कि घटतौली का आरोप निराधार है। कार में सही पेट्रोल भरा गया था।