Maharajganj News : घर के अंदर फंदे से लटकी मिली 14 साल की किशोरी ! सिसवा में सनसनी
07-Mar-2026
Total Views |
सिसवा बाजार। क्षेत्र में उस समय सनसनी फ़ैल गयी जब संदिग्ध हालात में शुक्रवार को एक 14 वर्षीय किशोरी का शव घर अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची मुकामी पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया में संदिग्ध हालात में घर के अंदर किशोरी का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। किशोरी का शव छत की कुंडी से लटक रहा था। मृतका प्रियंका निवासी ग्राम नरईपुर थाना बगहा पश्चिमी चंपारण, बिहार की बताई गई है।
मृतका अपने बुआ के घर परसिया में रहती थी। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच के बाद ही इसकी जानकारी मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।