Maharaganj News : गांवों को जोड़ने की बड़ी योजना… लेकिन क्यों आया सिर्फ एक आवेदन?
01-Apr-2026
Total Views |
महराजगंज। महराजगंज में ग्रामीण इलाकों को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना उम्मीदों के मुताबिक रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। इस योजना के अंतर्गत महराजगंज डिपो को सिर्फ एक आवेदन मिला है। इसकी तिथि निकल चुकी है, लेकिन डिपो को उम्मीद है कि तिथि आगे बढ़ेगी। इसके मद्देनजर डिपो अपना जागरूकता अभियान चला रहा है।
जिला मुख्यालय से ग्राम पंचायतों की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए शासन ने परिवहन निगम से निजी बसों को शुल्क जमा कर संचालित करने की रूपरेखा तय की। इसके लिए सीएनजी या इलेक्ट्रिक संचालित बसें परिवहन निगम से अनुबंधित कर संचालित करने का प्रावधान करते हुए 28 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किया।
तय तिथि तक महराजगंज डिपो को महज एक आवेदन मिला। यह आवेदन घुघली तक संचालन के लिए है। इसे अनुमति मिलने पर मुख्यालय से शिकारपुर, पुरैना खंडी, बसंतपुर तक आवागमन आसान होगा। वहीं विभाग अभी भी इस योजना के विषय में लोगों को जागरूक कर रहा कि संचालन के इच्छुक लोग आवेदन करें, क्योंकि डिपो को उम्मीद है कि आवेदन की तिथि आगे बढ़ेगी।
क्या है आवेदन का प्रावधान
बस का प्रकार- सीएनजी या इलेक्ट्रिक। उम्र- अधिकतम 10 वर्ष पुरानी। आवेदन शुल्क-2000 रुपये। सिक्योरिटी राशि- 5000 रुपये। मासिक शुल्क-1500 रुपये।