Legal Action On Aditya Dhar : 'धुरंधर 2' पर पाकिस्तान में बवाल! इस किरदार को लेकर भड़की पत्नी, बोली- एक्शन लूंगी

    10-Apr-2026
Total Views |

Legal Action On Aditya Dhar :
'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है लेकिन पाकिस्तान में इस फिल्म को लेकर कुछ विवाद भी खड़ा हो गया है। फिल्म में दिखाए गए एक किरदार को लेकर अब कानूनी कार्रवाई की बात सामने आ रही है। खबरें आ रही हैं कि असलम चौधरी की पत्नी नौरीन चौधरी ने धुरंधर के निर्देशक आदित्य धर पर ढेरों आरोप लगाए हैं और यह भी कहा है कि उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेंगी।

दरअसल, फिल्म में संजय दत्त ने पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी असलम चौधरी का किरदार निभाया है। इसी किरदार को लेकर नौरीन चौधरी ने आपत्ति जताई है। असलम चौधरी की पत्नी नौरीन चौधरी ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है।

असलम चौधरी की पत्नी नौरीन चौधरी धुरंधर 2 देखकर बेहद नाराज़ हैं और उनका कहना है कि उनके पति को गलक तरीके से दिखाया गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आदित्य धर ने बिना मेरे पति के अनुमति के उनका किरदार फिल्म में दिखाया है।


नौरीन बोलीं, 'मेरे रहमान डकैत से कभी नहीं डरे और न ही वो बलोचों के विरोधी थे। उनके कैरेक्टर को पूरी तरह से गलत दिखाया है, मैं एक्शन लूंगी।' इसके बाद नौरीन को लेकर भारत में लोग ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग उनका मजाक बना रहे हैं।

बता दें कि ल्यारी की कहानी 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' दोनों में दिखाई गई है जिसने लोगों के दिलों को जीता है। विवाद के बावजूद धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।