Maharajganj News : देखते ही देखते राख हुई 100 एकड़ फसल, नौतनवा में आग से किसानों पर टूटा कहर!
11-Apr-2026
Total Views |
महराजगंज। नौतनवा तहसील के लक्ष्मीपुर ब्लाक में ग्राम पंचायत गुजरवलियां शंकर मिश्र एवं चैनपुर के दर्जनों किसानों की गेहूं की फसल आग लगने से जलकर राख हो गयी। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 100 एकड़ खेत इसकी चपेट में आ गए।
आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों ने भी आग पर काबू पाने के लिए प्रयास बहुत किया फिर भी आग के तांडव के आगे सब बेबस नज़र आये। आग ने 100 एकड़ खेत जलाकर राख कर दिया। इस दौरान नायब तहसीलदार नौतनवा सौरभ कुमार श्रीवास्तव चकबंदी और राजस्व के लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर फसलों के हुए नुकसान का जायजा लिया और क्षतिपूर्ति दिलाने का आश्वासन भी दिया।
प्रशासन से मांग की कि आग से प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ ₹15,000 का मुआवजा दिया जाए। आग से फूलचंद मौर्य, राधेश्याम राय, गिरीश राय, चिरकुट, संतलाल, रामलाल, श्यामलाल, राम लखन, बैजू आदि किसानों के खेत जल गए हैं।