Maharajganj News : एएनएम सेंटर पर ताला बंद, ग्रामीणों की सेहत से हो रहा खिलवाड़

    11-Apr-2026
Total Views |

परसामलिक
। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर के अंतर्गत निपनिया गांव के एएनएम सेंटर में हमेशा ताला बंद रहने से लोगों को परेशानी हो रही है। गांव की गर्भवती महिलाओं व बच्चों को टीकाकरण के लिए काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है।

शासन ने ग्रामीणों क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए एएनएम सेंटर बनाया है। एएनएम सीएचओ की तैनाती की गई है। शासन का आदेश है कि स्वास्थ्य सुविधा को देखते एएनएम सेंटर सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक खुला रहना चाहिए। बावजूद इसके विभागीय उदासीनता के चलते गांव में एएनएम सेंटर के खुलने और बंद होने का समय निर्धारित नहीं है।

इस संबंध में सीएचसी रतनपुर अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अगर एएनएम सेंटर समय से नहीं खुल रहा है तो संबंधित सीएचओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।