Maharajganj News : हाइवे पर रफ़्तार बनी मुसीबत ! अचानक चेकिंग से कई फंसे जाल में
13-Apr-2026
Total Views |
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यातायात नियमों का पालन कराने को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने चिह्नित स्थानों पर स्पीड रॉडार गन लगाकर वाहनों की गति की जांच की।
जांच के दौरान तेज गति से चल रहे आठ वाहनों का ओवरस्पीडिंग में चालान किया गया। वहीं ड्रंक एंड ड्राइविंग के मामले में एक वाहन को सीज कर दिया गया।
क्रिटिकल कॉरिडोर टीम के प्रभारी उप निरीक्षक अखिलेश यादव ने बताया कि सड़क हादसों में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें और शराब पीकर वाहन न चलाएं।