Maharajganj News Fact Check : तेजाब की धमकी या अफवाह ? पुलिस के जवाब ने केस में ला दिया नया ट्विस्ट!
13-Apr-2026
Total Views |
महराजगंज। जिले में पीछा करने, छेड़छाड़ करने और तेजाब फेकने की धमकी के बाद नाबालिग किशोरी द्वारा जहरीला पदार्थ खाने वाले मामले में नया मोड़ आ गया है। जहां पहले छेड़छाड़ और तेजाब फेंकने की धमकी की बात सामने आई थी, वहीं अब पुलिस ने तेजाब फेंकने वाली बात को गलत बताया है।
इस खबर को 13 अप्रैल को आपन महराजगंज ने चलाया था, जिस पर पुलिस ने रिप्लाई करके तेजाब फेकने वाली बात को गलत बताया है और साथ में यह भी कहा है कि इस प्रकरण में कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज है और अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायलय के समक्ष पेश किया गया है, जहाँ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गौरतलब है कि इस घटना में आरोपी पर किशोरी का पीछा करने, छेड़छाड़ करने और जबरन दबाव बनाने के आरोप लगे हैं। घटना के बाद किशोरी द्वारा जहरीला पदार्थ खाने से उसकी हालत गंभीर हो गई थी, जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।