Sports News : दौड़ प्रतियोगिता में दिखा जबरदस्त क्रेज! संदीप यादव ने मारी बाज़ी
13-Apr-2026
Total Views |
ठूठीबारी। युवा ग्रामीण दौड़ प्रतियोगिता रविवार की सुबह बरगदवा थाना क्षेत्र के खैराटी चौराहा तरहवां जंगल के ग्राउंड में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान तारकेश्वर चौहान समाजसेवी बबलू यादव ने संयुक्त रूप से पिच पर लगा फीता काटकर और धावकों को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
1600 मीटर के दौड़ में संदीप यादव प्रथम, शैलेश यादव द्वितीय और दीपक यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 400 मीटर की दौड़ में उमेश साहनी प्रथम, अभिषेक राजभर द्वितीय, चंद्रमणि साहनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि तारकेश्वर चौहान, बबलू यादव ने प्रथम पुरस्कार इलेक्ट्रॉनिक पंखा, द्वितीय पुरस्कार प्रेस, तृतीय पुरस्कार दीवार घड़ी देकर विजेताओं को सम्मानित किया। कमेटी के करमवीर चौहान ने मुख्य अतिथि एवं धावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान रवि भारती, सुभाष गोंड, कन्हैया लाल यादव आदि मौजूद रहे।