Maharajganj News : शाम 5 बजे जलेंगी मशालें! टीईटी को लेकर शिक्षकों ने लिया ये बड़ा फैसला!

    13-Apr-2026
Total Views |

महराजगंज।
टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में जिले के शिक्षक और कर्मचारी अब सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ और अटेवा पेंशन बचाओ के संयुक्त आह्वान पर सोमवार को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस शाम 5 बजे जीएसवीएस इंटर काॅलेज से शुरू होकर जिला मुख्यालय तक जाएगा।


कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अटेवा के जिला महामंत्री शिव सरन सिंह की अध्यक्षता में फरेंदा में बैठक आयोजित की गई। शिक्षक कर्मचारियों ने टीईटी अनिवार्यता को शिक्षकों के हितों के विरुद्ध बताया और कहा कि यह पेंशन व अन्य अधिकारों पर भी प्रभाव डाल सकती है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि टीईटी को अनिवार्य न बनाया जाए और पुरानी व्यवस्था को बहाल किया जाए। इस दौरान सर्वसम्मति से मशाल जुलूस निकालने का फैसला लिया गया।

बैठक में जूनियर शिक्षक संघ के डाॅ. कैलाश नाथ मौर्या, जिला मंत्री बिहारी, दिनेश चंद्रगुप्त, वैभव द्विवेदी, अजय त्रिपाठी, शाह आलम, अरविंद यादव, विकास मिश्रा, मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार यादव, प्रदीप शुक्ला, जय सुन्दर, राजेश शर्मा, संजीत सेठ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।