Gorakhpur News : अचानक क्यों बंद होगा गोरखनाथ ओवरब्रिज? 40 दिन तक बदल जाएगा पूरा ट्रैफिक सिस्टम!

    14-Apr-2026
Total Views |

गोरखपुर।
शहर के गोरखनाथ इलाके में स्थित पुराने ओवरब्रिज की मरम्मत को लेकर तैयारियां तेज़ हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने योजना बनाई है कि पुल की मरम्मत के दौरान करीब एक महीने तक उस पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रखा जाएगा।

इसके लिए विभाग ने यातायात पुलिस को पत्र भेजकर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। माना जा रहा की 20 अप्रैल से मर्रमत काम शुरू हो जाएगा।

पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अरविंद कुमार के अनुसार, पुल की बेयरिंग की मरम्मत के लिए शासन से बजट स्वीकृत हो चुका है। बेयरिंग के अलावा पुल के कुछ अन्य हिस्सों में भी छोटे-मोटे मरम्मत कार्य की जरूरत है, जिन्हें एक साथ कराया जाएगा। विभाग जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू करने की तैयारी कर रहा है।


मरम्मत कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन से रूट डायवर्जन की अनुमति मांगी गई है। अधिकारियों के मुताबिक काम शुरू होने के बाद करीब 40 से 45 दिनों तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा, ताकि मरम्मत कार्य सुरक्षित और तेजी से किया जा सके।

यह ओवरब्रिज साल 1980 में बना था और अब काफी पुराना व जर्जर हो चुका है। हाल ही में निरीक्षण के दौरान पुल के कई हिस्सों में खराबी पाई गई, खासकर एक्सपेंशन जॉइंट्स में दिक्कत सामने आई। लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण पुल की हालत लगातार खराब होती जा रही थी, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया था।

ऐसे में अब पुल की सुरक्षा को देखते हुए यह बड़ा फैसला लिया गया है, जिससे आने वाले दिनों में शहर की यातायात व्यवस्था पर भी खासा असर पड़ेगा।