Maharajganj News : गैस गोदाम का ताला टूटा, रातों-रात गायब हो गए 12 सिलेंडर ! पुलिस अलर्ट
15-Apr-2026
Total Views |
महराजगंज। थाना क्षेत्र के सिंदुरिया के चिउटहा चौराहे के पास स्थित शिवानी भारत गैस एजेंसी के मुंडेरा खुर्द स्थित गोदाम में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने देर रात गोदाम का ताला तोड़कर 12 भरे सिलेंडर पार कर दिए जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है।
इस संबंध में गैस एजेंसी की प्रबंधक शिवानी पटेल ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि मुंडेरा खुर्द स्थित गोदाम में रात के समय चोरों ने ताला तोड़कर अंदर रखे 12 भरे सिलेंडर चोरी कर लिए। मामले में थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। आसपास के क्षेत्रों में जांच के साथ संदिग्धों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।