Maharajganj News : सुबह निकली थी घर से ! अब तक नहीं लौटी, बढ़ी परिजनों की चिंता

    15-Apr-2026
Total Views |

महराजगंज।
कोतवाली थाना क्षेत्र से एक 15 वर्षीय किशोरी के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया है। करमहा टोला सोहरौना निवासी महिला ने अपनी 15 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है।

महिला ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री (15) अपनी मौसी के घर सिसवा बाबू में रह रही थी। 11 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे कहीं चली गई और अब तक लापता है। परिवार ने नाते-रिश्तेदारों में काफी तलाश की लेकिन किशोरी कहीं नहीं मिली।

सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।