
परसामलिक। नौतनवा की ग्राम पंचायत परसामलिक में स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया व भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप कुमार पांडेय रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक ऋषि त्रिपाठी ने देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। साथ ही नव प्रवेशित बच्चों में बैग व किताबों का वितरण किया।
जानकारी के अनुसार, अतिथियों को खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार मिश्रा ने स्मृति चिह्न व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल में कक्षा एक में नव प्रवेशी अरूण, अभिराज, सरफुद्दीन, अनन्या, राज, गीतांजलि, प्रशंसा, नितेश, दीपांजलि, मोमिना को बैग, स्कूल ड्रेस, कापी, कलम, किताब देकर सम्मानित किया गया है।
अंत में स्कूल चलो अभियान रैली को विधायक ऋषि व ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया और बीईओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।