Maharajganj News : एक टक्कर और अंधेरे में डूबा इलाका, 24 घंटे बाद भी बिजली गायब!
18-Apr-2026
Total Views |
भिटौली। घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ पर गुरुवार की सुबह उस समय अफरातफरी मच गयी जब, भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा क्षतिग्रस्त होकर टेढ़ा हो गया। इसके बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना पर विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त खंभे को हटाकर नया पोल स्थापित कर दिया।
हालांकि, घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी उपभोक्ताओं के कनेक्शन दोबारा नहीं जोड़े गए हैं। गर्मी के बीच बिजली न रहने से दुकानदारों व स्थानीय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
लोग लगातार आपूर्ति बहाल करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है।