Maharajganj News : 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजे गायब हुई नाबालिग, अभी तक नहीं मिला कोई सुराग

    18-Apr-2026
Total Views |

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। लड़की के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री को बीते 15 अप्रैल को दोपहर लगभग 12 बजे निकेश निवासी ग्राम कटहरा टोला रामपुर, थाना कोतवाली महराजगंज बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका।

एसओ अभिषेक सिंह के अनुसार, तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और लड़की की तलाश के साथ पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।