Maharajganj News : बस मोबाइल उठाइये, यह ऐप डाउनलोड कीजिये और बिल भरिये !
18-Apr-2026
Total Views |
महराजगंज। स्मार्ट मीटर के उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। स्मार्ट मीटर लगवाने वाले उपभोक्ता यूपीपीसीएल स्मार्ट एप डाउनलोड कर अब घर बैठे अपने बिल का भुगतान और खपत की जानकारी ले सकेंगे। वहीं बिजली कटौती समेत अन्य समस्याओं से बचने के लिए उपभोक्ताओं को बैलेंस रखना जरूरी है।
उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है। उपभोक्ताओं के लिए यूपीपीसीएल स्मार्ट एप एक आधिकारिक डिजिटल समाधान है, जिसके माध्यम से आप बिजली बिल का भुगतान, रिचार्ज और अपनी खपत की निगरानी घर बैठे कर सकते हैं।
आप अपने प्रीपेड खाते को रिचार्ज कर सकते हैं और पोस्टपेड बिलों का तुरंत भुगतान भी कर सकते हैं। इसमें दैनिक, साप्ताहिक और मासिक आधार पर अपनी बिजली की खपत भी देख सकते हैं। सुविधा के अनुसार पिछले बिलों का इतिहास और भुगतान की रसीदें कभी भी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।