Gorakhpur News : नहाने गए तीन दोस्त! 18 घंटे बाद नदी ने लौटाईं सिर्फ लाशें

    18-Apr-2026
Total Views |

गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के बंजरहा गांव के पास राप्ती नदी में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

ग्रामीणों ने बताया कि बरियारपुर निवासी 19 साल का शुभम यादव, 18 साल का अभय उर्फ बंटी और काजीपुर के 20 साल का शिव साहनी शुक्रवार को दोपहर में राप्ती नदी पर निर्माणाधीन पुल के पास नहाने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से तीनों डूब गए। घटना की सूचना पर पहुंचे मां-बाप अभी इसी उम्मीद में थे कि उनके बच्चे नदी से जिंदा बाहर आएंगे।


शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे तीनों दोस्त नहाते समय राप्ती नदी में डूबे थे। शनिवार सुबह करीब 18 घंटे बाद 8:30 बजे एनडीआरएफ ने तीनों का शव ढूंढकर बाहर निकाला। जिसके बाद मौके पर ही चीख पुकार मच गई। चिलुआताल थाने की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।